रुदौली में फेलसड़ा गांव के एक मामले में 25 वर्ष पूर्व जीवित व्यक्ति को मृतक दिखा और लेखपाल से सांठगांठ कर जमीन हथियाने के आरोपी मुजफ्फरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति व तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फेलसड़ा गांव निवासी अजय कुमार तिवारी के पिता बैजनाथ तिवारी दशकों से दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। बैजनाथ के नाम खतौनी में दर्ज फेलसंडा गांव को मुजफ्फरपुर गांव के पारसनाथ तिवारी ने अपने नाम करवा लिया।
कोतवाल ने बताया कि अजय का आरोप है कि पारसनाथ ने तत्कालीन लेखपाल ओमप्रकाश से मिलकर फर्जी कागज तैयार किया और पिता बैजनाथ को मृतक दिखाकर 29 जनवरी 1991 को जमीन अपने नाम करवा लिया।
जबकि बैजनाथ की मौत 24 दिसंबर सन् 2000 में हुई। कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पारसनाथ और लेखपाल ओमप्रकाश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।