फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को तमंचा दिखा चार लाख रुपये लूटे

Tue, 28 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र निवासी एक किसान के साथ शहर के व्यस्ततम सुरसरि चौराहे पर सोमवार शाम चार लाख की नकदी लूट ली गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह असलहा दिखा रुपयों भरा बैग छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन


वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां गांव निवासी राम प्रताप सिंह का कहना है कि सोमवार को उन्होंने शहर क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक स्थित अपने खाते से चार लाख रुपये निकाले थे।

शाम लगभग पांच बजे वह अपनी बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान नगर कोतवाली के सुरसरि चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा दिखाकर उनका बैग छीन लिया। बैग में बैंक से निकाले गये चार लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली में दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की। देर शाम खबर लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। उधर, इस बाबत एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि शिकायत पर चेकिंग अभियान शुरू कराया गया है।

घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। कोतवाल का कहना है कि राम प्रताप से कोतवाली में घटना के बाबत जानकारी ली जा रही है। साथ ही आसपास से सीसीटीवी फुटेज समेत मंगलवार को बैंक खुलने पर वहां से भी संदिग्धों को लेकर फुटेज खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें