फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे के विवाद में फायरिंग, नौ लोग घायल

Sun, 15 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मवई में फायरिग में जख्मी लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के चंद्रामऊ बैरंग गांव में रविवार को तालाब पर कब्जे के विवाद में जमकर गोलियां चलीं। राजस्व टीम के पैमाइश करने के तुरंत बाद तालाब पर कब्जा करने के आरोपियों ने घर की छत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसमें प्रधान पक्ष के लोगों व ग्रामीणों समेत नौ लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी हैं। इन सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले में प्रधान पति की तहरीर पर मवई थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रविवार को थाना क्षेत्र के चंद्रमऊ बैरंग गांव में तालाब की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की तीन सदस्यीय टीम गई थी। लेखपाल रामकुमार पांडेय ने बताया कि गाटा संख्या 270 सरकारी अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है। जिस पर लोगों ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन


तालाब की पैमाइश में कब्जा अवैध पाया गया। ग्राम प्रधान सालिया के पति निजाम अशरफ खां के मुताबिक पैमाइश के बाद टीम रवाना होते ही तालाब पर कब्जा करने के आरोपियों के घर की छत से रुखसार खां, अशफाक खां, नूरैन व कोनैन ने लाइसेंसी बंदूक व अन्य अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी।

इससे गांव के अल्फाक, अशफाक, महबूब, नफीस, नईम, मकबूल, राजिया, अख्तरुल निशा समेत नौ लोेग गोली लगने से घायल हो गए। मवई सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि प्रधान पति निजाम अशरफ  खां की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें