फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की आंख में मिर्च झोंक लूटे डेढ़ लाख रुपये

Mon, 24 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर रविवार रात कार सवार छह बदमाशों ने एक गिट्टी लदे ट्रक के चालक की आंख में मिर्च झोंक डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे दो घरों व दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन


हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को घेरकर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले किया। ट्रक चालक को अस्पताल भेजवाया गया है। बस्ती जिले से एक ट्रक गिट्टी लेने के लिए रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते महोबा जिले के कबरई जा रहा था।

थाना क्षेत्र के रामगंज स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े कार सवार लोगों ने ट्रक को हाथ दिया तो ट्रक चालक ने कार सवारों को मुसीबत में जान वाहन रोक दिया। वाहन रुकते ही दो-तीन लोग ट्रक पर सवार हो गये। कुछ दूर चलने के बाद ट्रक पर सवार हुए लोगों ने चालक पर हमला बोल दिया और उसके पास रखी रकम लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके आंख में मिर्च झोंक दी। तेंधा गंाव के पास हुई इस घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित पेड़ में टकराते हुआ बचा, हालांकि बाद में बेकाबू ट्रक सड़क किनारे स्थित पवन अग्रहरि व पारसनाथ के घर व दुकान में जा घुसा।

इसी बीच बदमाशों ने ट्रक चालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये। चालक के हल्ला-गुहार मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गये और घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया। हालांकि उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे।

पकड़ गये बदमाश की लोगों ने पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि ट्रक चालक को अस्पताल भेजवाया गया। जानकारी पर खंडासा व इनायतनगर पुलिस को घेराबंदी कर भागे बदमाशों व कार की तलाश के लिए लगाया गया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


सोमवार को थानाध्यक्ष कुमारगंज शैलेंद्र गिरि ने बताया कि मौके से बदमाशों के एक साथी को पकड़ा गया है बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें