फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल युवक की मौत, दो पर हत्या का केस

Sun, 27 Aug 2017 10:59 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद-बीकापुर में व्यक्ति की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली बीकापुर अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर निवासी 48 वर्षीय अधेड़ की पड़ोसियों द्वारा हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को शव आने पर कोहराम मच गया। ग्रामीण दाह संस्कार न करने पर अड़ गए तब जाकर मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व साजिश करने का मामला दर्ज किया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


रामनगर निवासी ओमप्रकाश मौर्य उर्फ मन्नू मौर्य का अपने पड़ोसी कृष्णकुमार मौर्य के साथ मामूली पारिवारिक विवाद चल रहा था। 20 अगस्त की रात करीब 11 बजे ओमप्रकाश अपने घर में परिवारीजनों के साथ छत पर सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी कृष्ण कुमार, राजकुमार सहित कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गुहार पर आरोपी भाग गए।

हमले में ओमप्रकाश मौर्य, उनकी पत्नी यशोधरा (45) व पुत्री प्रिया (16) को गंभीर चोटें आईं। परिवारीजनों ने बताया कि रात में ही मारपीट की सूचना चौरे बाजार पुलिस चौकी व बीकापुर कोतवाली में दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मारपीट में घायल ओमप्रकाश मौर्य व यशोधरा को उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया। उपचार के दौरान ओमप्रकाश मौर्य की शनिवार की रात मौत हो गई, जबकि यशोधरा व पुत्री प्रिया का इलाज चल रहा है। 

रविवार सुबह मृतक ओमप्रकाश का शव गांव आने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण कार्रवाई न किए जाने तक मृतक का दाह संस्कार ना करने पर अड़े रहे। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मृतक के पिता रामनाथ मौर्य की तहरीर पर आरोपी कृष्णकुमार तथा राज कुमार के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या व व साजिश करने का मामला दर्ज किया है।

उसके बाद परिवारीजनों ने गांव के समीप बाग में मृतक का दाह संस्कार किया। मृतक के तीन पुत्री व दो पुत्र सहित कुल 5 नाबालिग बच्चे हैं, बूढ़े माता-पिता व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में पुलिस की उदासीनता पर लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं। कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके एक आरोपी कृष्णकुमार को गिरफ्तार किया गया है, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें