कोतवाली के महावा गांव में सोमवार को दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में आग में झुलसकर मौत हो गई है। सूचना पर सीओ महेंद्र प्रताप चौहान, कोतवाल सुनील कुमार मिश्र ने पहुंचकर घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल सुनील मिश्र ने बताया कि गांव के रामसजीवन की 23 वर्षीय पत्नी पूनम की सोमवार की दोपहर बाद कमरे में आग में झुलसकर मौत हो गई। प्रकरण में जांच शुरू की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पूनम का मायका बनारस बताया गया है वहां से परिवारीजन चल चुके हैं। मृतका की एक साल की बच्ची बताई जाती है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।