फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की खेत में मिली सिर कटी लाश

Thu, 30 Nov 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गन्ने के खेत में एक किशोरी की सिर कटी लाश मिली है। वह पिछले चार दिन से लापता थी। शव की हालत देख ग्रामीण दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक खेत में ग्रामीणों ने किशोरी की सिर कटी लाश देखी। मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे और सिर, धड़ से अलग था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पुलिस ने शव को गन्ने के खेत से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।

जानकारी पर पड़ोस के एक गांव के व्यक्ति ने पुत्री के रूप में शव की शिनाख्त की। इनायतनगर कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें