फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला रेतकर हत्या

Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पूरे खान मोहल्ले में गुरुवार को एक महिला की उसके घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसकी सूचना पर एसएसपी व एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस हत्या का मोटिव तलाशने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश आशनाई के ट्रैक पर चल पड़ी है। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के बनगांवा गांव के रहने वाले कैफी हुसैन ने बताया कि उसके वालिद अल्ताफ हुसैन विदेश में रहते हैं।

यहां उसकी मां शबनम परवीन (38) उसके छोटे भाई लारेब (14), अल्तमश (5) व बहन निदा (7) के साथ पिछले तीन साल से पूरेखान में बड़ी मस्जिद के समीप अब्दुल समद के मकान में किराए पर रह रही थी।
विज्ञापन


कैफी के मुताबिक, वह मुंबई में रहता है, तीन दिन पहले ही यहां आया था मगर अपने भाई-बहनों को लेकर ननिहाल चला गया था। यहां उसका छोटा भाई अल्तमश उसकी मां के पास था।

कैफी ने बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे उसका छोटा भाई अल्तमश और पड़ोस की रहने वाली उसकी मासी गजाला की बेटी आसरा घर के पास खेल रहे थे। आसरा अल्तमश को छोड़ने जब उसके घर पहुंची तो उसकी (कैफी) मां शबनम का खून से लथपथ शव पड़ा था।

दोनों ने भागकर गजाला को इसकी सूचना दी। गजाला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की वहां भीड़ लग गई। कैफी ने बताया कि बदमाशों ने उसकी मां की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और भाग निकले।

घटना की सूचना पर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी ग्रामीण डा. कृष्ण गोपाल, एसडीएम गिरजेश चौधरी, सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल जयबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शबनम के बेटे कैफी हुसैन ने कोतवाली रुदौली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि हत्या के मोटिव का पता नहीं चल सका है। सीओ विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। सभी पहलुओं पर तफ्तीश कराई जा रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें