फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से चेन स्नेचिंग, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Aug 2015 01:03 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि नगर कोतवाली के गांधी नगर नाका निवासी मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका पूनम सिंह सोमवार को अपने पति व्यायाम शिक्षक अजय सिंह के साथ स्कूटी से छावनी क्षेत्र स्थित विद्यालय जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पुष्पराज चौराहे के पास काली पल्सर सवार युवकों ने छपट्टा मार शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीन ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्नैचरों की तलाश की बात कही थी।

प्रकरण में शिक्षिका के पति अजय सिंह निवासी गांधी नगर नाका ने तहरीर नगर कोतवाली पुलिस को दी थी। मंगलवार को पुलिस कार्यालय ने बताया कि शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के साथ चेन स्नैचिंग की रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट पल्सर सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छिनैती में दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें