फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी के नाम पर हड़पे दो लाख

Tue, 07 Feb 2017 12:03 AM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर जौनपुर के एक युवक ने दो लाख रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। फिर न नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। मामले में कोर्ट ने शहर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


यह आदेश सीजेएम राजेश पाराशर की कोर्ट से हुआ। अधिवक्ता अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि शहर के जनौरा देवकी नगर निवासी अनूप कुमार सिंह ने कोर्ट मे दी गई अर्जी में लिखा है कि उसका पुत्र आशीष बेरोजगार है।

जौनपुर के सुभाषपुर गांव के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र निवासी हेमंत ने उसके पुत्र को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपए देने को कहा। दो लाख रुपया उसने अपने मसौधा के बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक खाते के जरिए हेमंत के जौनपुर स्थित एक्सिस बैंक खाते में जमा कर दिया। इसके बाद हेमंत ने न तो नौकरी लगवाई और नही रुपये वापस दिए। रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई तब अनूप ने कोर्ट में अर्जी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें