फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में व्यापारी को गोली मारी

Sun, 21 Feb 2016 11:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में ग्राम प्रधान के पति समेत दो के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हमले की वजह भूमि विवाद व चुनावी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन



पलिया शाहबदी में किराना की दुकान चलाने वाला सुनील जायसवाल (26) पुत्र लक्ष्मीनारायण जायसवाल शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद कार से किसी काम से बाहर गया था।

रात लगभग साढ़े नौ बजे वह घर लौटा और कार का दरवाजा खोलकर उतर रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और सुनील से कहासुनी करने लगे। इसी बीच एक युवक ने असलहा निकालकर सुनील को गोली मार दी।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर सुनील के परिवारीजन बाहर निकले तो देखा कि उसके माथे से खून निकल रहा है। परिवारीजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम व कैंट थाने में सूचना देने के साथ ही सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में भर्ती सुनील जायसवाल ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर चल रहा मुकदमा वापस न लेने और प्रधानी चुनाव की रंजिश में ग्राम प्रधान नीलम का पति विनोद कनौजिया तथा निरंकार मिश्र ने उस पर जानलेवा हमला किया है।

इस बाबत सीओ सिटी जवाहर लाल ने बताया कि घायल युवक की शिकायत पर कैंट थाने में विनोद कनौजिया व निरंकार मिश्र के खिलाफ जानलेवा हमले, दुर्व्यवहार तथा धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें