फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फेंका बम

Thu, 05 Nov 2015 10:53 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है, अंजाम बेहद खराब होगा। प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसने अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया था। अपनी मां को चुनाव लड़ाने वाले सपा से जुड़े एक अन्य प्राॅपर्टी डीलर इसी बात को लेकर रंजिश रखे हैं। इस प्राॅपर्टी डीलर से पुरानी रंजिश भी है।
विज्ञापन


भीखी का पुरवा रानोपाली निवासी प्राॅपर्टी डीलर फतेह बहादुर वर्मा का अयोध्या के शंकरगढ़ बाजार में कार्यालय है। गुरुवार सुबह वह सहयोगियों के साथ कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान देवकाली चौराहे की ओर आए बाइक सवार दो हमलावर उनके कार्यालय पर बम फेंककर दर्शननगर की ओर भाग गए। बम के हमले में उधर से गुजर रहा साइकिल सवार एक युवक बाल-बाल बच गया। सूचना पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच गई।

डॉग स्क्वाएड के साथ ही फील्ड यूनिट भी बुलाई गई। पुलिस छानबीन करके चली गई तो कुछ देर बाद फतेह बहादुर के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि, ये तो सिर्फ ट्रेलर था। आगे अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन


फतेह बहादुर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 23 दिसंबर 14 को बाइक सवार युवकों ने उनके कार्यालय में फायरिंग की थी। इसमें दर्शननगर क्षेत्र का एक युवक घायल हो गया था। बाद में सुलतानपुर में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ।

वेचना में सपा से जुड़े प्राॅपर्टी डीलर देवकाली निवासी अजय यादव का नाम प्रकाश में आया और उसके खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा जारी हुई थी। फतेह बहादुर ने कहा कि, पिछले दिनों पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव न लड़ाने की धमकी मिली थी। उनका कहना है कि चुनाव लड़ाने के कारण ही उन पर हमला किया गया है। 

अयोध्या कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर अजय यादव को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोबाइल पर धमकी देने के मामले की भी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें