फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने सराफा व्यवसायी को लूटा

Fri, 26 Jun 2015 11:08 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग ने फिर लूट को अंजाम देकर दहशत फैला दी। दुस्साहसिक ढंग से बाइक सवार तीन लुटेरों ने गुरुवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यापारी की मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर तमंचे के बल पर एक किलो चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरे सुल्तानपुर की तरफ फर्राटा भरते चले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुलदीप नारायण, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान और कोतवाल जितेंद्र सिंह ने वायरलेस सेट से आसपास के थानों पर संदेश  प्रसारित कर घेराबंदी कराई, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे।

मलेथू कनक मोड़ पर दुकान चलाने वाले सराफा व्यवसायी विजय कुमार सोनी गुरुवार रात आठ बजे दुकान  बंद कर अपने घर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शेरपुर पारा के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास से चांदी और नकदी भरा थैला लूट लिया।
विज्ञापन


पीड़ित व्यवसायी विजय सोनी ने बताया कि सफेद अपाची बाइक पर तीन बदमाश थे। उन्होंने बाइक ओवरटेक कर उन्हें तमंचा सटा दिया और चांदी व रुपयों से भरा थैला छीन लिया। इसके बाद बदमाश सुल्तानपुर की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि लुटेरे नकाब पहने थे।

व्यापारी ने बताया कि बदमाश उनके पास से एक किलो चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये छीन ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

वहीं, इससे पूर्व चार दिन पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी मालिक की विक्की रोक कर तोरोमाफी के पास 1600 रुपये लूट लिए थे। लगातार हो रहीं लूट की घटनाओं से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें