फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला लगाने वाले निकले बाइकर्स गैंग के बदमाश

Thu, 29 Dec 2016 11:49 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
गुरूवार को पुलिस लाइंस में बीकापुर व गोसाईगंज लूट से जुडे़ मामले का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राहगीरों को सरेआम लूटने वाला बाइकर्स गैंग कोई और नहीं ठेला लगाकर रेकी करने वाले शातिर लुटेरे थे। इसका खुलासा एसएसपी ने गुरुवार को किया। गोसाईगंज और बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट व हत्या की वारदातों में शामिल पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


लूटा गया माल और वारदात में प्रयुक्त बाइक समेत आला कत्ल बरामद किया है। एसएसपी ने कहा कि लूटपाट के आरोप में पकड़े गये आरोपी दिन में ठेला लगाते थे और सरेशाम लूट की वारदात अंजाम दिया करते थे। 

गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि एक बाइकर्स गैंग रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को लूट रहा है।
विज्ञापन


22 दिसंबर को जितेश पांडेय निवासी पांडेय का पुरवा चिरकिटहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मरुधर एक्सप्रेस से उतरकर घर जा रहा था कि रात में चार लोगों ने उसकी पिटाई कर दो मोबाइल तथा ढाई हजार रुपया लूट लिया था।

वहीं बुधवार को अहमद अंसारी निवासी कटरा ने रेलवे स्टेशन से लौटते समय बाइक सवार तीन लोगों पर मोबाइल लूट लेने का आरोप लगाया था। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह तथा थाना प्रभारी शिवाजी सिंह की टीम ने अंकारीपुर से थाना क्षेत्र के काजीपुर गाडर निवासी हैप्पी पाल, विकास सैनी, रजनीश निषाद व धमेंद्र कुमार राजभर उर्फ नाटे को मोटर साइकिल के साथ पकड़ा। दो मोबाइल, सात सौ 70 रुपये और तीन सौ 10 रुपये के मोबाइल रिचार्ज कूपन बरामद हुए। यह लोग ठेला लगाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें