फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक रोक चालक-खलासी पर हमला, लूटपाट

Sun, 08 Jan 2017 11:13 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
फैजाबाद-रायबरेली हाईवे पर रविवार की भोर एक ट्रक को यात्री बन कर लुटेरों ने रोका। ट्रक रुका तो चालक व खलासी को मारा-पीटा और तमंचा दिखाकर उनके पास रखे लगभग 23 हजार पांच सौ रुपये नकदी लूट कर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित चालक व खलासी ने पूराकलंदर थाने पहुंच पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। पुलिस ने चालक की तहरीर पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।       
विज्ञापन


पीड़ित ट्रक चालक कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के ऊंचा टीला मनोहरनगर निवासी मो. अब्दुल हमीद पुत्र अब्दुल मजीद अपने छोटे भाई अली मोहम्मद खलासी के साथ कानपुर से ही मटर लाद कर फैजाबाद नवीन मंडी जा रहा था।

बताया कि भोर लगभग तीन बजे ट्रक जब हाइवे पर स्थित नऊवां कुआं पहुंचा तो चार लोगों ने ट्रक को रुकवाया। ट्रक जब रुका तो फैजाबाद तक जाने की बात कर ही रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें व खलासी भाई को नीचे खींच लिया। मारने-पीटने लगे। जेब व ट्रक की तलाशी ली और जेब में रखे 23 हजार पांच सौ रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


चारों बदमाश धमकाते हुए भाग गए। वारदात के बाद वह ट्रक लेकर पुलिस तक पहुंचे और तहरीर दी। पूराकलंदर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घटनाक्रम भ्रमित करने वाला है। चालक मो. अब्दुल हमीद की तहरीर पर धारा 392 भादंवि के तहत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें