डाक्टर को धमकी देने वाला आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय के ऑर्थो सर्जन को मोबाइल पर फोन कर जनपद छोड़ देने व जान से मार डालने की धमकी देने के आरोपी भानु प्रताप पांडेय उर्फ गोल्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया भानु इसके पूर्व जिला अस्पताल के ही चिकित्सक डॉ. नानक शरण को धमकाने के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोबाइल व सिम बरामद किया है।
11 अप्रैल को दोपहर बाद जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. गंगाराम गौतम के मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर से फोनकर धमकी दी गई थी कि जनपद छोड़ दो, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। मामले की शिकायत मौखिक रूप से एसएसपी, एसपी देहात व कोतवाली पुलिस से की गई थी।
उसी दिन रात में भी दो बार चिकित्सक को फोन किया गया, जिससे वह दहशत में आ गये। प्रांतीय चिकित्सा संघ पदाधिकारियों के डाक्टर ने अगले दिन कोतवाली पहुंच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।