फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
विज्ञापन

पटरंगा थाना के रानी मऊ चौराहा पर दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पटरंगा (फैजाबाद)। लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम पटरंगा थाना के रानी मऊ चौराहा पर दो बाइक आपस में टकरा जाने से दोनों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रानी मोड़ चौराहा पर एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सीएचसी मवई भेजा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे दो बाइक सवार लखनऊ की ओर से फैजाबाद जा रहे थे, कि अचानक आगे जा रही बाइक सवार ने ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक उससे भिड़ गई। हादसे की सूचना पाते ही पटरंगा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह मौके पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल लखनऊ के आलमबाग निवासी मनोज कुमार व नरेंद्र कुमार एवं दूसरी बाइक पर सवार असंद्रा थाना निवासी बेलपुर के इतिहास उर्फ नंगो एवं उनकी पत्नी मैसर जहां व मासूम अल्तमस दो वर्ष है। बाइक चालक हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें