फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने वनरोज को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के असरेवा गांव के समीप तेलियाना जंगल के पास शनिवार सुबह लगभग 7 फिट का अजगर दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अजगर ने एक वनरोज के बच्चे को जकड़ रखा था, देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी का साहस नहीं हुआ कि अजगर के चंगुल से वनरोज के बच्चे को बचा सके। कुछ देर बाद वनरोज के बच्चे की मौत हो गई और हल्ला-गुहार से अजगर वनरोज के मृत शरीर को छोड़कर पास में स्थित गन्ने में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। वन विभाग की टीम ने अजगर को खोजने के लिए घंटों मशक्कत किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक अजगर का पता नहीं लग सका था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें