फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रौंदते रहे वाहन, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही क्षेत्र में कई दिन से घूम रहा था, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन

बड़ागांव (फैजाबाद)। रौनाही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरई कला गांव के पास रविवार देर रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद हाईवे पर गुजर रहे कई वाहनों ने शव को रौंद दिया। इससे शव क्षतविक्षत हो गया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी
है।
रविवार देर रात एक युवक हाईवे पर लखनऊ की ओर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। अंधेरा होने के कारण जब तक लोगों को हादसे की जानकारी हुई तब तक हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों ने युवक को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। सत्ती चौरा चौकी प्रभारी जमानत अब्बास ने बताया कि, स्थानीय लोगों से पता चला है कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था और क्षेत्र में कुछ दिनों से इधर-उधर घूम रहा था। उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सड़क हादसे में अध्यापिका घायल
भेलसर। रुदौली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय बाइक की चपेट में आकर एक अध्यापिका घायल हो गईं। पुलिस ने अध्यापिका को सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फैजाबाद की रहने वाली कंचनलता वर्मा (30) प्राथमिक विद्यालय ऐथर में सहायक अध्यापिका हैं। प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह भेलसर चौराहे पर बस से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रुदौली की भेलसर पुलिस चौकी पर दी। इस पर चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने कंचनलता को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। सीएचसी की डॉ. अंजू जायसवाल ने बताया कि, कंचनलता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


अध्यापिका के दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, शिक्षामित्र संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्र आदि ने अस्पताल पहुंचकर उनकी हालत की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें