फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश से तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश से तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बीकापुर। एसएसपी की फटकार के बाद कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ छेड़खानी, अपहरण तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 22 वर्षीया विवाहिता का आरोप है कि वह अपने पति के साथ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप हाईवे के किनारे किराए के कमरे में रहती है। 17 अगस्त की दोपहर वह सड़क के किनारे से जा रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में रोककर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा निवासी मोहम्मद शोएब तथा राज मोहम्मद व एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़खानी किया। हल्ला-गुहार मचाने पर आरोपी भाग गए। कोतवाली में शिकायत करने पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करके दोनों आरोपियों को छोड़ दिया। 19 अगस्त को शाम करीब 5 बजे उसके पति राहुल जलालपुर बाजार में सामान खरीदने गए थे, जो अचानक गायब हो गए। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने उसके पति को अगवा कर लिया है। उसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत किया। कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर छेड़खानी, अगवा करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



आग में जलकर छप्पर व सामान खाक
बीकापुर। मच्छर भगाने के लिए सुलगाई गई आग की चिंगारी से किसान का छप्पर तथा उसमें रखी लकड़ी, सरकंडा जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के उमरनीपिपरी निवासी भगवती प्रसाद प्रजापति के परिजनों ने सोमवार की रात मच्छर भगाने के लिए आग सुलगाई थी। आग की चपेट में आने से बगल में स्थित भगवती प्रसाद का छप्पर व उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें