एलईडी की खरीद में 51 लाख के घोटाले का आरोप
फैजाबाद। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला, पूर्व प्रकाश अधीक्षक रामानुज यादव, मनोज कुमार श्रीवास्तव निवासी लालबाग, प्रबंध निदेशक बजाज लुमिनेयर, शाखा प्रबंधक बजाज लुमिनेयर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की अर्जी सीजेएम वरुण मोहित निगम की कोर्ट में दी गई है। कोर्ट ने इस पर कोतवाली नगर से 24 सितंबर के लिए आख्या तलब की है। मामले में एलईडी बल्बों की खरीद में 51 लाख 27 हजार रुपये घोटाले का आरोप है।
अधिवक्ता विश्व प्रकाश मिश्र ने बताया कि फैजाबाद नगर क्षेत्र में व अन्य क्षेत्रों में एलईडी बल्बों को लगाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई और बल्ब बजाज इलेक्ट्रिक लिमिटेड वीरनारीमन रोड मुंबई द्वारा आपूर्ति की गई। इन बल्बों की खरीद में कूटरचित रेटलिस्ट के आधार पर धोखाधड़ी करके 51 लाख 27 हजार रुपये का घपला किया गया है। कोर्ट ने इस पर कोतवाली नगर से 24 सितंबर के लिए आख्या तलब की है।