फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान हटाने पर भड़के व्यापारी, पुलिस से हुई नोंक-झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान हटाने पर भड़के व्यापारी, पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

अयोध्या। हनुमानगढ़ी के समीप स्थित नई बाजार में पुलिस ने कुछ दुकाने हटवा कर उनका सामान जब्त कर लिया। इससे व्यापारी आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में एकत्र हुई व्यापारियों एवं पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने थाना रामजन्मभूमि पुलिस पर अतिक्रमण के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर सीओ अयोध्या राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ के समझाने-बुझाने और सामान वापस करने की बात पर आक्रोशित व्यापारी शांत हुए। थाना रामजन्भूमि प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने सड़क पर खिलौने आदि की दुकान लगा रखी थी। ऐसे दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी जा रही थी। जिसको लेकर व्यापारी भड़क उठे, उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें