फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने की घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर ने की घर में चोरी
विज्ञापन

हैदरगंज(फैजाबाद)। घरेलू नौकर ने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में आलमारी का ताला काट कर सोने चांदी के आभूषणों के साथ एक लाख पंद्रह हजार रुपये की नगदी पार कर दी। थानाक्षेत्र हैदरगंज के सिहिपुर दहलवा निवासी व्यवसायी संजय कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार को माँ को लेकर मेरा छोटा भाई इलाज कराने के लिए भीटी बाजार ले गया था। लगभग सांय 6 बजे के आसपास कुआं डाड चौराहे पर स्थित दुकान पर मौरंग व्यवसायी तगादे के लिए आया। उसे पैसा देने के लिए माँ को फोन करके भीटी से घर बुलाया। घर पहुँच कर माँ ने पैसा निकालने के लिए आलमारी के पास पहुँची तो देखा कि कुंडी टूटी है और उसमें रखे एक लाख पंद्रह हजार के अलावा कुछ रुपये जो गिनती में नहीं थे और इसी के साथ रखे सीकड़ कान की झुमकी गायब देख कर रोने चिल्लाने लगी। वही हफ्ते भर पहले आया बाराबंकी निवासी घरेलू नौकर अजय घर से लापता मिला। उस पर चोरी की शंका करते हुए परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन से सूचित कर उक्त नौकर को खोजना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष हैदरगंज रामचंद्र सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही नौकर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगा कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें