गिले-शिकवे भूल, गले मिले नेता
अयोध्या। चौक घंटाघर पर केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी दलों के नेताओं ने शिरकत की व सभी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया और होली की शुभकामना दी। कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण, धूप-आरती एवं पुष्पांजलि से हुआ। समारोह में सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, समाजसेवी भगीरथ पचेरीवाला, शक्ति सिंह, प्रतिपाल सिंह पाली, गिरीश पांडेय, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील पाठक आदि मौजूद रहे।