बिजली चोरी में एक साल की सजा, पांच लाख जुर्माना
अयोध्या। कटिया लगाकर बिजली चोरी करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पाते हुए युवक को एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर पांच लाख 13 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। फैसला अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट की अदालत में हुआ है। अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह ने छापा मारकर देवकी नगर कॉलोनी में दिनेश कुमार श्रीवास्तव को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी पाते हुए दिनेश को कारावास और जुर्माने की सजा दी।