फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2,845 ने छोड़ी परीक्षा, नौ नकलची पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
2,845 ने छोड़ी परीक्षा, नौ नकलची पकड़े
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में गुरुवार को छह सचल दलों ने 57 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नौ नकलची पकड़े हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार गुरुवार की परीक्षा में 41,954 के सापेक्ष 39109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 2845 ने परीक्षा छोड़ दी है। सचल दलों ने ग्राम्यांचल स्नाकोत्तर महाविद्यालय हैदरगढ़ बाराबंकी में एक, बाबू वासुदेव महाविद्यालय रुपईडिहा बहराइच में एक, श्री जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर गोंडा में एक, महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर गोंडा में एक, नंदिनी नगर गोंडा में चार एवं देव इंद्रावती महाविद्यालय कटहरी अंबेडकरनगर में एक नकलची को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाया गया। सभी पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें