फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन शापिंग में ठगी का शिकार हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन के बॉक्स में मिला पत्थर
विज्ञापन

अयोध्या। ऑनलाइन शॉपिंग में युवक के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। धीरेंद्र पटेल निवासी अवतार नगर कॉलोनी देवकाली अयोध्या द्वारा 19 दिसंबर को एक मोबाइल सेट रेडमी नोट-6प्रो को ऑनलाइन खरीदा गया था।

मोबाइल की कीमत 13999 रुपये है। युवक के खाते से तत्काल ये पैसे कट भी गए। 21 दिसंबर को दिए गए पते पर एक पैकेट प्राप्त हुआ खोला तो मोबाइल फोन न होकर उसके अंदर एक पत्थर और रसीद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब कंपनी से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। धीरेंद्र ने बताया कि उनके द्वारा 28 दिसंबर, 2 जनवरी व 3 जनवरी को भी शिकायत पत्र भेजा गया।

बावजूद इसके अब तक कंपनी द्वारा न तो मोबाइल सेट उपलब्ध कराया और न ही पैसा वापस किया गया। धीरेंद्र पटेल द्वारा अदालती प्रक्रिया शुरू करते हुए कंपनी को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें