फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से छेड़छाड़, भाई पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित किशोरी से छेड़छाड़, भाई पर चाकू से हमला, केस दर्ज
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घर में सो रही दलित नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई। किशोरी के भाई द्वारा इसका विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि वह शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गई थी। घर पर उसकी बेटी अपनी चचेरी बहन व छोटे भाई के साथ अकेले थी। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे गांव का ही निवासी राजेश उर्फ गुंडे घर में घुस गया और मेरी 14 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसके द्वारा शोर मचाने पर जब छोटे बेटे ने विरोध किया तो राजेश ने उस पर द्वारा चाकू से हमला कर दिया, चाकू उसके हाथ पर लगा। देर रात जब वह घर पहुंची तो किशोरी व बेटे ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। घायल लड़के का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें