फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील पर हमले के विरोध में एसएसपी व डीएम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील पर हमले के विरोध में एसएसपी व डीएम का घेराव
विज्ञापन

फैजाबाद। अधिवक्ता पर हुए कातिलाना हमले से आक्रोशित बार पदाधिकारियों के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद जिलाधिकारी व एसएसपी का घेराव किया। इसके बाद बार की आपातकालीन बैठक बुलाकर न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी गई। दिन भर कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरीके से ठप रहा। अधिवक्ता की ओर से दी गई तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। थानाध्यक्ष इनायतनगर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर वकीलों ने गिरफ्तारी न होने की दशा में आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनंतराम मौर्य गौहन्ना कानूनगो थाना इनायतनगर की जमीन पर उनके गांव के शिव कुमार, दिनेश कुमार, सत्यानाम, रज्जू व स्वामी दयाल जबरन निर्माण कर रहे थे। उन्होंने न्यायालय के स्थगनादेश का हवाला देते हुए निर्माण करने से मना किया तो सभी ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से मारापीटा और तमंचे से फायर किया। इसकी सूचना अधिवक्ता ने बार अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय को दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। किसी तरीके से जान बचाकर अधिवक्ता कचहरी पहुंचे। उनकी दशा देखते ही बार के पदाधिकारी व वकील आक्रोशित हो गए। बार अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों ने कलेक्ट्रेट में मौजूद एसएसपी और जिलाधिकारी का घेराव किया। जिलाधिकारी ने एसओ के मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद बार की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में वकीलों ने अधिवक्ता के हमलावरों पर एफआईआर दर्ज करवाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध स्वरूप दिन भर न्यायिक कार्य ठप रहा। अधिवक्ता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें