फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद से भी जुड़े हैं मुन्ना बजरंगी के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद से भी जुड़े हैं मुन्ना बजरंगी के तार, एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार हुए थे दो शूटर
विज्ञापन

फैजाबाद। माफिया मुन्ना बजरंगी की फैजाबाद में भी पैठ थी। यहां कई सफेदपोश व शातिर अपराधी उसके इशारे पर काम करते थे। सूत्रों के अनुसार यहां की कई बेशकीमती जमीन व अन्य प्रापर्टी पर उसकी निगाह थी। जिसे उसके इशारे पर उसके गुर्गे खरीद फरोख्त भी करते थे, साथ ही यहां के बड़े प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी की उगाही भी करते थे। 16 फरवरी को फैजाबाद के एक गेस्ट हाउस से एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए दो शूटर इसकी पुष्टि कर चुके हैं।
मुन्ना बजरंगी गैंग के शूटर अभिनव सिंह व धनेश यादव को एसटीएफ के साथ फैजाबाद पुलिस ने कोतवाली नगर के अमानीगंज से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों शूटर मुन्ना बजरंगी के इशारे पर जिले के एक जिला पंचायत सदस्य के पति व प्रापर्टी डीलर रामचंदर की हत्या करने आए थे। धनेश यादव उर्फ पहलवान गोरखपुर के उरुवा बाजार का रहने वाला है, जबकि अभिनव वैदेहीनगर फैजाबाद का निवासी है। यह दोनों पूर्वांचल के कई जिलों के साथ बिहार व झारखंड की सीमा पर सटे जिलों में हत्या के कई मामलों में वांछित है। एसटीएफ के अनुसार जेल में बंद मुन्ना बजरंगी ने शूटरों को हत्या की सुपारी दी थी। उस समय एसटीएफ ने ये भी बताया था कि इसके बाद ये चार दिन बाद इलाहाबाद में भी हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। इस मामले में रामचंदर ने मुन्ना बजरंगी, अजय सिपाही समेत पांच पर केस भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंबेडकरनगर के कटेहरी ब्लॉक के प्रमुख अजय सिपाही के तार भी मुन्ना बजरंगी से जुड़े हुए थे। अजय सिपाही के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों से वसूली और रंगदारी मांगने सहित कई मामलों में केस दर्ज हैं। उसे मुन्ना बजरंगी का दायां हाथ माना जाता है। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ की पूछताछ में पता चला था दोनों शूटर मुन्ना बजरंगी और अजय सिपाही के कहने पर ही फैजाबाद के प्रापर्टी डीलर रामचंदर की हत्या करने आए थे। रंगदारी में रामचंदर से फ्लैट व जमीन मांगी गई थी लेकिन वह देने के लिए तैयार नहीं थे। रंगदारी मांगने के मामले में रामचंदर ने फैजाबाद कोतवाली में मुन्ना बजरंगी, अजय सिपाही, धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह और धनेश यादव के खिलाफ फरवरी में केस दर्ज कराया था। इससे नाराज होकर ही मुन्ना बजरंगी ने रामचंदर की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें