फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिदाइन हमले की बरसी आज, कसा सुरक्षा घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिदाइन हमले की बरसी आज, कसा सुरक्षा घेरा
विज्ञापन

अयोध्या। अधिगृहीत परिसर पर हुए फिदाइन हमले की बरसी को लेकर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। रेड जोन (विवादित परिसर) में विशेष सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। यलोजोन (समूची अयोध्या) में भी बैरियरों व सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। होटल-धर्मशालाओं में चेकिंग के साथ संवेदनशील स्थलों पर संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पांच जुलाई 2005 को अयोध्या के विवादित परिसर पर फिदाइन हमला हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर विवादित परिसर अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल है। मंगलवार को फिदाइन हमले के 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। हमले की बरसी पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। बैठकों का दौर आयोजित कर अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा से जुड़े अन्य शाखाओं को निर्देश व नसीहत दी जा चुकी है। मंगलवार शाम से अयोध्या के अधिगृहीत परिसर (रेडजोन) व यलोजोन की सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई। परिसर में तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए। समूची अयोध्या (यलोजोन) में भी सुरक्षा के मद्देनजर सभी बैरियरों सुरक्षा सक्रियता बढ़ा दी गई। नगरी में आने वालों को सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। बम खोजी व निरोधी दस्ते के साथ खुफिया महकमे की टीम होटलों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, रोडवेज व अन्य सार्वजनिक स्थलों की तलाशी व जांच में जुट गई। सीमा के बैरियर पर हर आने-जाने वालों की जांच व तलाशी कराई जा रही है। एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। टीमें गठित कर मठ-मंदिरों, धर्मशालाओं की चेकिंग कराई जा रही है। आने-जाने वालों की जांच के साथ ही संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही हैं। सभी प्रवेश मार्गोें पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें