फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली मामले में लेखपाल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर (फैजाबाद)। वरासत के नाम पर अवैध वसूली से जुड़ा लेखपाल का वीडियो वायरल होने के मामले में आखिरकार आरोपी लेखपाल को एसडीएम मिल्कीपुर केडी शर्मा ने निलंबित कर दिया है। इसे लेकर उसे उपजिलाधिकारी ने आरोप पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के लेखपाल राहुल कुमार यादव की तैनाती तुलापुर गांव में है। गांव निवासी बलदेव तिवारी व अंकित कुमार के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से अंकित अपने पिता के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि को वरासत के आधार पर अपने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील का चक्कर काट रहा था।

उसका आरोप है कि उनके गांव के लेखपाल राहुल कुमार यादव ने उनसे वरासत के लिए सुविधा शुल्क के रूप में पांच सौ रुपये लिए थे, लेकिन एक माह बाद भी वरासत नहीं की गई थी। मामला मीडिया कर्मियों के संज्ञान में आने पर जब उन्होंने लेखपाल से बात की तो लेखपाल ने कहा कि कानूनगो से लेकर ऊपर के अधिकारियों तक को पैसा देना पड़ता है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं रहती कि फील्ड की नौकरी कैसे की जाती है। लेकिन वह चाहते हैं कि हमारा हिस्सा हमको दीजिए।
विज्ञापन


लेखपाल की इस बातचीत का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मिल्कीपुर को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसी क्रम में एसडीएम केडी शर्मा ने लेखपाल राहुल कुमार यादव को निलंबित करते हुए आरोप पत्र जारी किया है। रजिस्टार कानूनगो प्रेमचंद सिंह ने बताया कि आरोपी लेखपाल को शुक्रवार देर शाम सस्पेंड किया गया है और एसडीएम की ओर से जारी किया गया आरोप पत्र आरोपी लेखपाल को प्राप्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें