फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

302 वाहनों का काटा चालान, 9 ऑटो व 5 निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
302 वाहनों का चालान
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रत्येक बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस मनाने के क्रम में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने रौनाही, पूराकलंदर, बीकापुर, दर्शननगर, उसरू, मोहबरा, देवकाली व अयोध्या में वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान 302 वाहनों का सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किया गया। इसमें 273 बिना हेलमेट व 29 बिना सीट बेल्ट लगाए लोग शामिल रहे। इसके अलावा तीन लोग वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करते पाए गए, इन पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन वीके अस्थाना ने बताया कि अभियान के दौरान बिना परमिट के दौड़ रहे नौ टैंपो व पांच निजी बसों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


इससे वो खुद सुरक्षित तो रहेंगे ही साथ दूसरों की जिंदगी खतरे में नहीं डालेंगे। अभियान के दौरान यात्री मालकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी व शैहपर किदवई समेत प्रवर्तनकर्मी सैयद सागिर हुसैन, टीएन सिंह, अजय सिंह, श्रीराम श्रीवास्तव, किशन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार दूबे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें