फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, मोबाइल-बाईकें मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। रौनाही थाना पुलिस ने 19 मार्च की रात्रि में घरों व दुकान के साथ वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 23 मोबाइल, एक लैपटॉप, दो तमंचे, चार कारतूस व चोरी की एक बाइक बरामद हुई हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में मवई के सैदपुर इलाके से एक मोबाइल की दुकान में चोरी के साथ थाना रौनाही क्षेत्र से दो बाइक चोरी की बात कबूली है। सभी आरोपी पहली बार पकड़े गए हैं, पुलिस इनका आपराधिक इतिहास तलाश रही है।
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रौनाही थाना क्षेत्र के किठावां पुलिया के पास कुछ बदमाश चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रौनाही दीपेंद्र सिंह व स्वाट व सर्विलांस सेल प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम ने वहां छापेमारी की तो मौके से वसीम व शानू निवासी बजूपुर को. देहात जनपद सुल्तानपुर, सत्यम निवासी बहोबरा थाना मवई, राहुल निवासी कसारी थाना मवई व आशीष निवासी तरसावन का पुरवा थाना रौनाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से चोरी के 23 मोबाइल, एक लैपटॉप, दो तमंचे, चार कारतूस व चोरी की दो बाइक बरामद हुए। एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन सभी ने दो माह पूर्व मवई के सैदपुर क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर मोबाइल फोन व लैपटॉप चोरी किया था।

पुलिस की चेकिंग से डरकर उन्होंने चोरी का सारा सामान बैग में रखकर किठावां पुलिया के नीचे झाड़ी में छुपा दिया था। जिसका बंटवारा करने वो मंगलवार रात यहां आए थे। आरोपियों ने ड्योढ़ी बाजार व कुर्दुखा खुर्द से दो बाइक भी चोरी करने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन


इनमें से एक बाइक को सुल्तानपुर में एक कबाड़ी के यहां कटवाकर बेच दी थी, जबकि एक पर घूम रहे थे। बताया सभी आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें