फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ मिलकर युवक ने घोंटा था मासूम का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। गांव तोरोमाफी में 23 दिन पूर्व हुई दलित बालिका की अपहरण के बाद हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों अनिल वर्मा व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

तोरोमाफी के पुरवा भवानीथाना निवासी 3 वर्षीय रानी उर्फ करिश्मा की 21 नवंबर की शाम अगवा करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मोहल्ले की एक संकरी गली में फेंक दिया गया था। बच्ची की मां शोभा देवी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। शुक्रवार दोपहर घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा पांडे ने बताया कि बच्ची की मां शोभा देवी काफी गरीब परिवार से है। वह अपनी मां के साथ रहकर मजदूरी करती है। अनिल वर्मा निवासी सेमरा बीकापुर का खेत शोभा देवी के गांव के समीप है। जहां पर शोभा अनिल वर्मा के खेत में काम करने जाया करती थी। अनिल वर्मा ने इसी दौरान शोभा देवी से प्रेम संबंध बना लिया। जिससे शोभा देवी के वर्ष 2014 में एक लड़की रानी उर्फ करिश्मा पैदा हुई।
पुलिस का दावा है कि शोभा देवी ने अनिल वर्मा से शादी के लिए जब भी कहा वह बहाना बनाता रहा। इसी दौरान अनिल वर्मा का संबंध शोभा देवी की पड़ोसी युवती गुड़िया से हो गया। गुड़िया का मकान घटनास्थल के एकदम करीब शोभा देवी के घर के पास है । कुछ दिन पूर्व अनिल वर्मा के घर वालों ने अनिल का विवाह तय कर दिया। घटना के 2 दिन पूर्व शोभा को इस बात की जानकारी हुई तो शोभा ने अपनी लड़की का हवाला देते हुए अनिल वर्मा से शादी करने को कहा तब अनिलने शादी से मना कर दिया और अंजाम भुगतने की धमकी दी। शोभा की 3 वर्षीय लड़की रानी उर्फ करिश्मा अनिल के लिए बाधा बन रही थी। अपनी इस बाधा को हटाने के लिए अनिल ने गुड़िया के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। 21 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे बच्ची करिश्मा सड़क पर खेल रही थी। उसे अकेला देखकर गुड़िया ने उसका मुंह दबाया और पीछेे गली में ले गई। उसने घर के पीछे खेत में मौजूद अनिल वर्मा को फोन पर बुला लिया। अनिल वर्मा ने आकर तुरंत ही रानी उर्फ करिश्मा का गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें