फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रक से भिड़ी एसयूवी, एसडीएम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक से भिड़ी एसयूवी, एसडीएम घायल
विज्ञापन

फैजाबाद। लखनऊ से फैजाबाद लौट रहे एसडीएम सदर की एसयूवी बुधवार सुबह हाईवे पर खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इसमें एसडीएम घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका सिर फट गया है। जबकि ड्राइवर व गनर भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार एसडीएम की हालत स्थिर है।

जिले की सदर तहसील के उपजिलाधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव सुबह अपनी एसयूवी से फैजाबाद आ रहे थे। लखनऊ हाईवे पर अचानक उनकी कार रौनाही टोल प्लाजा के निकट खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एसडीएम के सिर में चोट आई, जबकि उनके ड्राइवर व गनर भी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने तत्काल एसडीएम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। एसडीएम की हालचाल लेने के लिए दिनभर प्रशासनिक अफसरों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें