फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसाई को गोली मारकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर लूटा
विज्ञापन

- बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
- 15 हजार नकद व 80 हजार के आभूषण लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज बाजार निवासी सर्राफा व्यवसायी को दुकान बंद कर रात में घर लौटते समय बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने गोली मारकर घायल कर दिया और उससे 15 हजार नकद व 80 हजार के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात जहीरगंज से दुकान बंद कर बाइक से अपने घर सुचित्तागंज बाजार जा रहे सर्राफा व्यवसायी मनोज सोनी को दो लुटेरों ने बाइक से पीछा कर ललकी पाड़े के पुरवा के पास गोली मार दी। गोली सर्राफा व्यवसायी के कंधों पर लगी और घायल होकर गिर गया। इस दौरान लुटेरे उसके पास रखी नकदी 15 हजार समेत सोने-चांदी के करीब 80 हजार के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर परिवारजनों सहित पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा और लुटेरों की खोजबीन शुरू की। रौनाही थाने के प्रभारी निरीक्षक पीके पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें