फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार एसयूवी ने किशोर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा (फेजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे पर भरत कुंड के पास अयोध्या मार्ग के तिराहे पर मंगलवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क के किनारे जा रहे किशोर को रौंद दिया। इससे किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एसयूवी चालक वाहन समेत फरार हो गया। किशोर रिश्तेदारी में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जीवपुर निवासी गिरिजा प्रसाद पांडे के यहां सोमवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या के मोहल्ला कनीगंज निवासी रामजी का बेटा बेचन राम (16) शामिल होने के लिए आया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर अयोध्या जाने के लिए जीवपुर गांव से पैदल ही निकला था। फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर भरतकुंड के पास अयोध्या मार्ग के तिराहे पर पहुंचते ही फैजाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे कुचल दिया। हादसे में बेचन राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन समेत फरार हो गया।
थानाध्यक्ष पूराकलंदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसयूवी वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें