फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने मासूम को उठाया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने मासूम को उठाया, गिरफ्तार
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज। इनायतनगर थाना क्षेत्र ग्राम पलिया जगमोहन सिंह में बकरी चराने गई एक बालिका को दो युवक बाइक से अगवा कर ले गए। कोसों दूर जाने के बाद जब बालिका खुद को छुड़ाने के लिए चीखी तो दोनों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भाग रहे आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी की 8 वर्षीय बेटी गुरुवार को दिन में करीब एक बजे गांव के बगल बाग में बकरी चराने गई थी। यहां गांव धौकल का पुरवा निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से पहुंचा और बालिका को जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया। गांव से कोसों दूर उछाहपाली गांव पहुंचे तो बालिका युवकों के चंगुल से खुद को छुड़ाने का प्रयास करने लगी। जिस पर युवकों ने बालिका को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बालिका की चीख पुकार सुनकर दौड़े गांव के लोगों ने पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस अगवा की गई बच्ची को थाने ले गई। बाद में आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इनायतनगर थानाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें