फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन

हैदरगंज (फैजाबाद)। जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने सातवें दिन सोमवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र हैदरगंज के धमहर के चोपईराम मिश्र का पूरा में 21 मई को विवादित जमीन पर उपले-कंडा रखने को लेकर गांव के अशोक कुमार व हरीराम के परिवार वालों के बीच में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान अशोक सहित उसकी मां व पत्नी सरोज घायल हुई थी। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत गंभीर होने पर सरोज (45) पत्नी अशोक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामचंद्र सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें