फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी खड़ी करने के विवाद ने सभासद ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर की मारपीट, सभासद समेत चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

फैजाबाद। शहर के मोहल्ला पुराना कोट कब्रिस्तान में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद सभासद ने साथियों के साथ घर में घुस कर मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है। मोहल्ला पुराना कोर्ट में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में काफी तादाद में बाहरी लोग भी शामिल हुए थे। इसी बीच कब्रिस्तान में गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर दानिश रसूल व सभासद उस्मान अंसारी के बीच कहासुनी होने लगी। मोहल्ले के ही निवासी अशफाक ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया। आरोप है कि 19 मई की रात लगभग 8 बजे उस्मान अंसारी अपने तीन साथियों के अशफाक के घर पहुंचे व गालियां देने लगे। अशफाक के मना करने पर उनके घर में घुस कर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें अशफाक और उनकी की पत्नी घायल हो गई। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सभासद उस्मान अंसारी, मो. आसिफ, वकार अहमद व मो. शहाब के विरुद्ध केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें