ब्लास्ट केस में सुनवाई टली
अयोध्या। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में जज के प्रशिक्षण पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इसमें अगली पेशी एक जनवरी नियत की गई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विजय ओझा व अधिवक्ता केके पांडे ने बताया कि मंगलवार को कचहरी सीरियल ब्लास्ट की पेशी थी। इसके लिए तीनों आरोपियों सज्जाद उर रहमान, तारिक कासमी, मोहम्मद अख्तर उर्फ तारिक को मंडल कारागार में लगी विशेष अदालत में पेश किया गया। अपर जिला जज प्रथम अशोक कुमार के प्रशिक्षण पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अगली पेशी एक जनवरी नियत की गई है।