फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे बाधित रहीे 50 हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार उपभोक्ताओं की ढाई घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

अयोध्या। शहर में शुक्रवार को करीब ढाई घंटे अघोषित विद्युत कटौती से 50 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। पूर्वाह्न 11 बजे कटी बिजली दोपहर डेढ़ बजे आई। पता चला कि दर्शननगर उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते आपूर्ति बंद की गई है।

शहर में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे अमानीगंज, चौक, नियांवा, नाका, देवकाली व कौशलपुरी विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्रों से जानकारी करने पर पता चला कि दर्शननगर उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि सुबह नौ बजे के आसपास इसकी सूचना जारी कर दी गई थी। दर्शननगर के 132 केबीए फीडर पर अनुरक्षण कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने बताया है कि अनुरक्षण कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें