फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस के रूप में मना मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद के जीवन से लें प्रेरणा
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विभाग के प्रभारी डॉ. कपिल राणा ने छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। डॉ. बृजेश यादव ने मेजर ध्यानचंद के खेल व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने कम साधन सुविधाओं के बावजूद अपने मेहनत के बल पर भारत का नाम हॉकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। विभाग के डॉ. अनुराग पांडेय ने सभा में मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखा, उनकी इस मांग पर उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने समर्थन किया। सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर उसकी प्रति भारत सरकार को भेजी जायेगी। इस दौरान डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. मीरा सिंह, मोहनी पांडेय एवं एमपीएड, बीपीएड तथा बीपीईएस के छात्र/छात्राओं ने मेजर ध्यानचंद की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें