फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बुधवार गन्ना लदे वाहनों के लंबे जाम में गन्ना लदी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।
विज्ञापन


घटना बुधवार भोर तीन बजे के आसपास की है, जब 30 वर्षीय परवेज आलम व 28 वर्षीय अकील अहमद निवासी कमरौली जगदीशपुर जिला सुल्तानपुर बाइक से फैजाबाद की ओर जा रहे थे। फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थाने के सामने पहुंचते ही मसौधा चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने आए गन्ना लदे वाहनों के लंबे जाम के दौरान एक ट्रॉली से टकरा गए।

हादसे में अकील अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि परवेज आलम ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उपनिरीक्षक संजय राय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें