फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग लूटने के चक्कर में छत से गिरा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनियाबाग में शनिवार शाम हुआ हादसा
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर कोतवाली अंतर्गत चौकी चौक के कोठा पार्चा निवासी एक किशोर पतंग लूटने के दौरान चार मंजिला एक बिल्डिंग से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी अनुसार कोठा पार्चा निवासी दीपक सोनी का 17 वर्षीय पुत्र अंकित सोनी शनिवार की शाम करीब 5 बजे पतंग लूटने के लिए जमुनियाबाग स्थित कॉमर्शियल एलजी चैंबर की छत पर चढ़ गया। इस दौरान वहां रखी बिना जाली लगी फाइबर की चादर पर उसका पैर पड़ गया, जिससे वह टूट गई और किशोर अंकित चार मंजिल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद उसे पुलिस व स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौक चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें