फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साइको किलर की तलाश में जंगलों में खाक छान रही बाराबंकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। बाराबंकी जिले में दो वृद्ध महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले साइको किलर की तलाश में बाराबंकी क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को पटरंगा थानाक्षेत्र में स्थित जंगलों की खाक छानी। आरोपी की फोटो अयोध्या पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर वायरल की है।
विज्ञापन

अयोध्या व बाराबंकी पुलिस पटरंगा थानाक्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला व मवई थानाक्षेत्र के कुशहरी जंगल में उसकी फोटो लेकर जंगल झाड़ियों व खेतों में काम कर रहे किसानों को दिखा कर पूछताछ कर रही है। साथ ही उन्हें सतर्क रहने के निर्देश भी दे रहे हैं।
मवई थानाक्षेत्र के कुशहरी गांव की सीमा से सटे बाराबंकी जिले के कोतवाली रामसनेहीघाट के जंगलों में दो वृद्ध महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बाराबंकी की क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को पटरंगा थानाक्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला व मवई थानाक्षेत्र के कुशहरी जंगल में उसकी फोटो लेकर जंगल झाड़ियों व खेतों में काम कर रहे किसानों से पूछताछ की। क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि हत्या करने वाला शख्स का दिमागी संतुलन सही नहीं है।
विज्ञापन

उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है, रंग सांवला, लंबाई लगभग पांच फीट से अधिक है। गोल चेहरा व खाकी कलर का शर्ट पहने हुए है। उससे सतर्क रहें। इस घटना से सीमा से सटे अयोध्या जिले के गांव कुशहरी, रसूलपुर, रमई का इंदारा, रानीमऊ, अशरफपुर गंगरेला, चकपुरवा, सुल्तानपुर आदि गांवों में दहशत का माहौल है।
पटरंगा थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र की भी पुलिस सक्रिय है और फोटो के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी कर रही है। सीओ रामसनेहीघाट हर्षित चौहान ने बताया कि कोई आम आदमी वृद्ध महिलाओं के साथ ऐसा अपराध नहीं कर सकता है। जिसका मानसिक संतुलन सही नहीं रहेगा वही ऐसा कर सकता है। बताया कि आम लोगों ने आरोपी का नाम साइको किलर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें