फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला को पीटने के आरोप में महंत व उनके दो भाइयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। धर्मनगरी के एक प्रतिष्ठित मंदिर के महंत व उनके दो भाइयों पर एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली अयोध्या के रायगंज चौकी क्षेत्र के अहिराना इलाके की निवासिनी ऊषा उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम दंतधावनकुंड स्थित एक मंदिर के रहने वाले कौस्तुभ आचारी, उनके भाई बादल आचारी अपने गनर व अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पर आए। इन सभी ने मिलकर उन्हें मारापीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए घर खाली करने को कहा।
पीड़िता ने अपनी तहरीर में उक्त लोगों द्वारा अपनी हत्या की संभावना जताई। कोतवाल अयोध्या मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विवेक आचारी, कौस्तुभ आचारी व बादल आचारी समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें