फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में चार गो तस्कर गिरफ्तार, 26 मवेशी भी हुए बरामद

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चार गौ तस्कर। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। थाना इनायतनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, 10 कारतूस समेत दो वाहन बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास से बरामउ डीसीएम में 26 वध प्रतिबंधित पशु बरामद हुए, जिनके मुंह, हाथ व पैर नायलॉन की रस्सी से बुरी तरह से बंधे हुए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी आवारा घूम रहे वध प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना इनायतनगर पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग आवारा घूम रहे वध प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर डीसीएम में लादकर उन्हें वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केवटहिया मार्ग तिराहा ग्राम चंदीपुर नगहरा के पास घेराबंदी की।
रविवार भोर करीब 3:40 बजे सामने से आ रही एक डीसीएम को रोकने का प्रयास किया गया तो उसके पीछे आ रही एक कार में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस बल द्वारा भी फायरिंग की गई, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने असलहे के दम पर कार व डीसीएम व उसमें सवार लोगों को अपने गिरफ्त में ले लिया। आरोपियों की पहचान चंद्रिका निषाद निवासी ग्राम चेतरा पडरी मजरे चंदीपुर नगहरा थाना इनायतनगर, फिरोज निवासी इल्तफातगंज थाना इब्राहिमपुर जनपद अंबेडकर नगर, मुफीद अहमद व आरिफ निवासी मिरानपुर बभनपुरा थाना इब्राहिमपुर जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, 10 कारतूस व एक डीसीएम व कार बरामद हुई। डीसीएम में 26 वध प्रतिबंधित पशु थे, जिन्हें नॉयलान की रस्सी से बुरी तरह से बांधा गया था। सभी पशुओं को जंगल में छोड़ दिया गया।
थाना प्रभारी इनायतनगर विजयसेन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह इन क्षेत्र में घूम रहे आवारा वध प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर डीसीएम में लाद लेते थे, और उन्हें वध के लिए बिहार, कोलकाता भेज देते थे। बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने, गोवध निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके उनका चालान कर दिया गया है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें