फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। भूमि विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मां और उसके दो बच्चों पर लाठी-डंडे से हमला करके जख्मी करने का आरोप है।
विज्ञापन

मामला मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के भीतरगांव का है।
आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार शाम राजकुमारी देवी और दूसरे पक्ष के तुलसीराम के बीच हुई कहासुनी के बाद तुलसीराम और उनके पुत्रों द्वारा मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में राजकुमारी (35) और उनकी पुत्री रेखा (17) पुत्र संदीप (18) जख्मी हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता राजकुमारी ने पीआरबी 112 पर सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। मारपीट में जख्मी तीनों लोगों को दवा उपचार के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजा। प्रभारी कोतवाली एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल महिला और उसके पुत्र, पुत्री को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें